भ्रष्टाचार है - तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना, कानून की अवहेलना, योग्यता के मुकाबले निजी पसंद को तरजीह देना, रिश्वत लेना, कामचोरी, अपने कर्तव्य का पालन न करना, सरकार में आज कल यही हो रहा है. बेशर्मी भी शर्मसार हो गई है अब तो.

Showing posts with label joke. Show all posts
Showing posts with label joke. Show all posts

Sunday, January 4, 2009

"अब मेरी शादी हो जायेगी"

मेरी जानकारी में एक सज्जन हैं. उन्होंने हजारों लड़कियों को पसंद किया पर न जाने क्यों किसी लड़की ने उन्हें पसंद नहीं किया. बेचारे कुंवारे रह गए. 
कल मिले तो बहुत खुश थे. 
मैंने पूछा, 'भाई क्या बात है आज तो बहुत खुश नजर आ रहे हो'. 
वह बोले, 'खुशी की ही तो बात है, अब मेरी शादी हो जायेगी'. 
मैंने कहा, 'यह तो बहुत अच्छी बात है, पर यह चमत्कार हुआ कैसे?'
उन्होंने समझाया, 'भाई, तालिबान ने हुक्मनामा जारी किया है कि लोग अपनी लड़कियों की शादी तालिबान से कर दें'. 
मैंने कहा, 'हाँ भाई, यह तो मैंने भी सुना है. पर इस से आपकी शादी कैसे हो जायेगी?' 
वह हंस कर बोले, 'भाई बहुत अक्लमंद बनते हो पर यह भी नहीं समझ पाये, अरे भाई, धर्म बदल कर दो चार हिन्दुओं का खून कर के तालिबान बन जाऊँगा और अफगानिस्तान भाग जाऊंगा.  तालिबान तो अब कोई कुंवारा रहेगा नहीं. इस चक्कर में मेरी भी शादी हो जायेगी'. 
मैं चकरा गया पर मन-ही-मन उनकी अक्ल की तारीफ़ भी करनी पड़ी. चाँद को धर्म बदलने से उसकी प्रेमिका मिल गई. इन्हें भी धर्म बदल कर बीबी तो मिल ही जानी चाहिए. 

Tuesday, December 9, 2008

चार बीबियाँ घर में, मियां अस्पताल में

एक नौजवान का दिमागी संतुलन बिगड़ गया और उसे अस्पताल में भरती कराना पड़ा. वह अपने तलाकशुदा मां-बाप से मिलने को तैयार नहीं था. हुआ यह कि उसके पिता ने अपनी बात ऊंची रखने के लिए उसकी शादी अपने रिश्तेदारी में अपनी पसंद की लड़की से करा दी. जब उस की मां को यह पता चला तो उसे बहुत गुस्सा आया. उसने भी बेटे की शादी अपनी रिश्तेदारी में अपनी पसंद की लड़की से करा दी. मामला बराबर हो गया.

पिता को पता चला तो वह भड़क गया, 'उस औरत की यह हिम्मत कि मुझसे बराबरी करे'. तुंरत उसने बेटे की एक और शादी करवा दी. अब मां की बारी थी. उस से पिता की यह बढ़त बर्दाश्त नहीं हुई. उसने अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की पसंद की और बेटे की चौथी शादी करवा दी. बेटा मां-बाप का यह प्यार और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सका. अब वह अस्पताल में है और मां या बाप किसी का भी नाम सुनने पर भड़क उठता है. 

Wednesday, November 12, 2008

एक प्यारा सा चुटकुला

बहुत पहले की बात है. एक मुग़ल शहजादे ने अपनी प्रेमिका को दो कबूतर दिए. एक कबूतर उड़ गया. शहजादे ने पूछा, कबूतर कैसे उड़ गया? प्रेमिका ने दूसरा कबूतर उड़ाते हुए कहा, 'ऐसे'. 

बहुत जन्मों के बाद वह फ़िर मिले और शादी करली. प्रेमी-प्रेमिका से पति-पत्नी हो गए. 

विवाह की पहली वर्षगाँठ पर पति ने पत्नी को एक अच्छा उपहार देने का फ़ैसला किया. बहुत सोचने के बाद उसने तय किया कि वह एक मोबाइल उपहार में देगा. पत्नी को यह उपहार बहुत पसंद आया. बदले में पति को एक प्यारा सा मीठा सा चुम्बन मिला. पति ने पत्नी को मोबाइल प्रयोग करना अच्ची तरह समझा दिया. 

एक दिन पत्नी सुपर मार्केट गई. वहां उस के मोबाइल पर उस के पति का फ़ोन आया, 'प्रिय, तुम्हें उपहार कैसा लगा?'

पत्नी ने कहा, 'बहुत प्यारा, पर एक बात समझ में नहीं आई.'

'वह क्या', पति ने पूछा. 

'तुम्हें कैसे पता लगा कि मैं सुपर मार्केट में हूँ?' पत्नी बोली. 

Saturday, November 8, 2008

अल्पसंख्यक हिंदू

पति - अजी वधाई हो, भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं.
पत्नी - वह कैसे?
पति - भारत में मुसलमान हैं, सिख हैं, ईसाई हैं, जैन, बोद्ध, पारसी, दलित हैं, और हैं .........
पत्नी - और कौन?
पति - वह जो पैदा हिंदू हुए पर धरम बदलकर बुद्दिजीवी हो गए.
पत्नी - यह बात तो सही है. चलो अच्छा हुआ, अब हमें वह सब सुविधाएं मिलेंगी जो अब तक इन्हें मिलती रही हैं. पर एक बात बताओ, इस तरह बहुसंख्यक कौन रहा?
पति - अरे भाई अब तो मुसलमान बहुसंख्यक हो जायंगे.
पत्नी - चलो यह भी अच्छा हुआ, अब इन्हें अल्पसंख्यक होने का मलाल नहीं रहेगा. 

Wednesday, October 29, 2008

मैं काली क्यों हूँ?

तुम काली हो,
ये फरिश्‍तों की भूल है,
वो तिल लगा रहे थे,
स्‍याही बिखर गयी।

Wednesday, October 22, 2008

एक चुटकुला नेट से

शादी से पहले : 


प्रेमी: हाँ. आखिरकार, इतनी देर से इंतज़ार कर रहा था. 

प्रेमिका: क्या मैं चली जाऊं? 

प्रेमी: नहीं! ऐसा सोचना भी मत.

प्रेमिका: क्या तुम मुझे प्रेम करते हो? 

प्रेमी: हां! बहुत ज्यादा!

प्रेमिका: क्या तुमने मुझे कभी धोका दिया है?

प्रेमी: नहीं! तुम यह पूछ भी क्यों रही हो?

प्रेमिका: क्या तुम मेरा चुम्मन लोगे?

प्रेमी: हर बार, अगर मौका मिला तो. 

प्रेमिका: क्या तुम मुझे मारोगे?

प्रेमी: क्या तुम पागल हो! मैं उस तरह का इंसान नहीं हूँ!

प्रेमिका: क्या मैं तुम पर विश्वास कर सकती हूँ?

प्रेमी: हां.

प्रेमिका: प्रिय!


शादी के बाद

सिर्फ इसे फिर से नीचे से ऊपर की तरफ पढ़े...... :)

Get your website at top in all search engines
Contact Rajat Gupta at
9810213037, or
Go to his site

For free advice on management systems - ISO 9001, ISO 14001, OHSAS 18001, ISO 22000, SA 8000 etc.
Contact S. C. Gupta at 9810073862
e-mail to qmsservices@gmail.com
Visit http://qmsservices.blogspot.com