भ्रष्टाचार है - तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना, कानून की अवहेलना, योग्यता के मुकाबले निजी पसंद को तरजीह देना, रिश्वत लेना, कामचोरी, अपने कर्तव्य का पालन न करना, सरकार में आज कल यही हो रहा है. बेशर्मी भी शर्मसार हो गई है अब तो.

Showing posts with label lalu. Show all posts
Showing posts with label lalu. Show all posts

Friday, January 8, 2010

ममता दी की झटका गाड़ी

ममता दी की झटका गाड़ी,
शताब्दी एक्सप्रेस उसका नाम,
दिल्ली कालका के बीच चलती,
हर रोज सुबह और शाम.

पहला झटका दिया सुबह जब,
प्लेटफार्म से निकली बाहर,
सारे झटके गिन नहीं पाया,
उतर गया चंडीगढ़ जाकर.

सुपर फास्ट कहलाती है वह,
पर चलती कछुए की चाल,
कभी तेज चलते नहीं देखा,
मर्जी जहाँ वहीं रुक जाती.

रुकती है तो झटका देती,
चलती है तो झटका देती,
चलते-चलते झटका देती,
रुलते-रुकते झटका देती.

लालू जी की झटका गाड़ी,
अब है ममता दी की गाड़ी,
लालू बदल गए ममता में,
पर नहीं बदले झटके इसके.

ममता दी की झटका गाड़ी,
ममता दी की झटका गाड़ी.

Wednesday, September 3, 2008

एक फ़िल्म गेंग मेन पर भी

शर्मा जी - तो चीन ने खुले तौर पर एलान कर ही दिया कि वह भारत-अमरीका परमाणु करार पर एनएसजी में सवाल उठाएगा.
वर्मा जी - यह तो वह पहले ही कर चुका है और कर रहा है सीपीएम् के माध्यम से. जब मनमोहन और करात की खुट्टी हो गई तो उसे यह साफ़ एलान करना पड़ा.
शर्मा जी - हाँ यह बात तो है. आज करात ने फ़िर धमकाया है कि अगर यह करार हो गया तो भारत की हालत पाकिस्तान जैसी हो जायेगी.
वर्मा जी - कम्युनिस्टों कि यह बात तो माननी पड़ेगी कि वह धमकाने से बाज नहीं आते. जब तक धमक रहे थे मनमोहन खूब धमकाया. अब जब मनमोहन ने धमकना बंद कर दिया तो भी धमकाए जा रहे हैं.


शर्मा जी - तो टाटा ने आखिरकार यह एलान कर ही दिया कि वह सिंगूर से जा रहे हैं.
वर्मा जी - लो जी, गई भेंस पानी में.
शर्मा जी - यह मैं भी समझ नहीं पा रहा हूँ कि इस से किसे फायदा होगा?
वर्मा जी - शायद ममता को अन्दर-ही-अन्दर कोई फायदा हो रहा हो, क्या पता. यह राजनीतिबाज बिना फायदे के कोई काम नहीं करते.


शर्मा जी - आज तक यह सुनते थे कि पैसे वाले और ताकतवर जुर्म कर के भी कानून से छूट जाते हैं. पर आज एक नई बात सुनने में आई.
वर्मा जी - वह क्या भाई?
शर्मा जी - अरे भाई, अदालत ने नंदा को बी एम् डब्लू केस में दोषी करार दिया है. इस पर उस के वकील ने कहा है कि नंदा को यह बहुत ही सख्त सजा इस लिए मिली कि वह पैसे वाला है और ताकतवर भी. अगर कोई गरीब आदमी ड्राइव कर रहा होता तो हलकी सजा पर ही छूट जाता. मीडिया पीछे लग गया, अदालत दबाब में आ गई. बेचारा नंदा फंस गया.
वर्मा जी - वाह भाई वाह, यह तो खूब रही. कानून से हर आदमी को शिकायत है, चाहे छोटा हो या बड़ा, चाहे गरीब हो या अमीर, चाहे कमजोर या ताकतवर.


शर्मा जी - लालू ने कुलियों को गेंग मेन बना दिया था. खूब तारीफ़ हुई थी. खूब तालियाँ बजी थीं.
वर्मा जी - हाँ हाँ मुझे याद है. पर तुम्हें आज यह कैसे याद आ गया?
शर्मा जी - अरे भाई अखबार में ख़बर छपी है. गेंग मेन अपना कुली का बिल्ला वापस मांग रहे हैं. वह कह रहे हैं कि गेंग मेन की नौकरी में कोई मजा नहीं है. बस काम ही काम और नो आराम. लगता है कुली का काम शाही काम है. तभी तो बिग बी भी कुली बन गए थे.
वर्मा जी - लालू को चाहिए कि बिग बी को लेकर एक फ़िल्म गेंग मेन पर भी बनबा दें.
Get your website at top in all search engines
Contact Rajat Gupta at
9810213037, or
Go to his site

For free advice on management systems - ISO 9001, ISO 14001, OHSAS 18001, ISO 22000, SA 8000 etc.
Contact S. C. Gupta at 9810073862
e-mail to qmsservices@gmail.com
Visit http://qmsservices.blogspot.com