भ्रष्टाचार है - तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना, कानून की अवहेलना, योग्यता के मुकाबले निजी पसंद को तरजीह देना, रिश्वत लेना, कामचोरी, अपने कर्तव्य का पालन न करना, सरकार में आज कल यही हो रहा है. बेशर्मी भी शर्मसार हो गई है अब तो.

Showing posts with label new year jokes. Show all posts
Showing posts with label new year jokes. Show all posts

Wednesday, January 28, 2009

कुछ चुटकुले

नया साल शुरू हुआ है. इस साल की पहली चुटकुला पोस्ट हाजिर है. 

फ्रिज बिकाऊ है
हमारे एक मित्र कानून का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने एक नया फ्रिज ख़रीदा. अब समस्या थी कि पुराने फ्रिज का क्या करें. उन्होंने एक एजेंसी से बात की कि पुराने फ्रिज को बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए डिस्पोज करने में कितने रुपए  लगेंगे. एजेंसी ने एक मोटा खर्चा बता दिया. मित्र ने कुछ सोच कर फ्रिज घर के बाहर बगीचे में रख दिया और उस पर एक बोर्ड लगा दिया - आप चाहें तो इसे मुफ्त अपने घर ले जा सकते हैं. हफ्ता गुजर गया पर किसी ने फ्रिज को हाथ भी नहीं लगाया. मित्र ने फ़िर सोचा और बोर्ड बदल दिया. अब उस पर लिखा था - फ्रिज बिकाऊ है, मात्र ५०० रुपए. दूसरे दिन फ्रिज चोरी हो गया. 

फ़िर धो दो
मित्र की पत्नी ने घर बजट में बचत करने के लिए अपनी एक ड्रेस को ड्राई-क्लीन न करवा कर घर में ही धो लिया. पति को प्रभावित  करने के लिए उन्होंने यह बात उन्हें बताई और कहा देखो मैंने ५० रुपए बचा लिए. पति अखबार पढने में व्यस्त थे. उन्होंने कहा, 'एक बार फ़िर धो लो, ५० रुपए और बच जायेंगे'. 

पिज्जा 
मित्र घर वापस जाते हुए बाज़ार होते हुए निकले. एक पिज्जा की दूकान पर पहुंचे और एक पिज्जा पैक करने का ऑर्डर दिया. दूकानदार ने पूछा कि पिज्जा के चार टुकड़े करें या छै. मित्र ने काफ़ी देर सोचा और बोले, 'चार टुकड़े करना, क्योंकि मुझे इतनी भूख नहीं लगी है कि छै टुकड़े खा सकूं'. 

अब कौन घोषणा करेगा?
पहले तेल मंत्री ने, फ़िर ग्रह मंत्री ने, फ़िर कांग्रेस माता ने घोषणा की कि पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती है. मित्र जो काफ़ी समय से कीमत कम होने की प्रतीक्षा कर रहे थे बहुत झल्लाए, 'अरे अब बस भी करो, कितनी लम्बी लिस्ट है घोषणा करने वालों की? लिस्ट छाप दो, हमें पता लग जायेगा कि अब कौन घोषणा करेगा. साले घोषणा किए जा रहे हैं, कीमतें कम नहीं करते'.

अब किसका नंबर है?
प्रधान मंत्री अस्पताल चले गए आपरेशन करवाने. अब स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. 
घोषणा हुई कि विदेश मंत्री प्रधान मंत्री का काम देखंगे.वह श्रीलंका चले गए उनकी समस्या सुलझाने. 
घोषणा हुई कि रक्षा मंत्री प्रधान मंत्री का काम देखंगे. 
मित्र बहुत झल्लाए, 'यह पाकिस्तान चले जायेंगे उनकी समस्या सुलझाने. इनके बाद किसका नंबर है?'
फ़िर ख़ुद ही सुझाव दिया, 'सब को बाहर भेज दो और राहुल को प्रधान मंत्री बना दो. रिहर्सल हो जायेगा लोक सभा चुनाव के बाद प्रधान मंत्री बनने का'. 

आतंकियों को गोली मार दी
विश्वस्त सूत्रों से ख़बर मिली है कि कुछ आतंकियों को पाकिस्तान में गोली मार दी गई है. यह घटना यह बात पता चलने पर हुई कि गणतंत्र दिवस परेड में अभूतपूर्व सुरक्षा के वाबजूद किसी ने एक जापानी राजनयिक का बैग चुरा लिया. उनका अपराध यह माना गया कि जब एक टुच्चा चोर अन्दर घुस कर बैग चुरा सकता है तो तुम साले यहाँ पाकिस्तान में क्या भाड़ झोंक रहे थे. मुंबई में तम्हारे कुछ साथी क्या मर गए कि तुम सबकी हवा निकल गई. 'गणतंत्र दिवस परेड में अभूतपूर्व सुरक्षा है' का बहाना बना कर साले हिन्दुस्तान से भाग कर घर आ गए. लो अब वहां नहीं मरे तो यहाँ मरो. 

चोर मीडिया
राहुल के कुछ कागज़ चोरी करने का इल्जाम टीवी वालों पर लगाया गया है. क्या था उन कागजों में? 

Wednesday, December 31, 2008

नए साल के चुटकुले

नए साल पूर्व की शाम थी. एक आदमी बार में बैठा था. उसके सामने एक पैग रखा था, पर वह उसे पी नहीं रहा था, बस दुखी होकर देखे जा रहा था. एक घंटा हो गया ऐसा चलते हुए. एक गुंडा सा दिखने वाला ट्रक ड्राइवर आया और उसका पैग उठा कर सारी शराब पी गया. यह देख कर वह आदमी रोने लगा. सब लोग इस तरफ़ ही देखने लगे. ट्रक ड्राइवर लज्जित हो गया. उसने कहा, "मैं तुम्हारे दूसरा पैग मंगाता हूँ, रो मत, मैं किसी आदमी को रोते हुए नहीं देख सकता". 
वह आदमी बोला, "नहीं ऐसी बात नहीं है, मैं तो अपने भाग्य पर रो रहा हूँ. आज का दिन मेरी जिंदगी का सब से ख़राब दिन है. पहले मैं देर तक सो गया और आफिस लेट पहुँचा. बॉस गुस्से से पागल हो गया और मुझे नौकरी से निकाल दिया. जब मैं आफिस से बाहर आया तो पता चला किसी ने मेरी कार चुरा ली है. मैं पुलिस स्टेशन गया. पुलिस ने कहा कि वह मेरी कोई मदद नहीं कर सकती. मैं टैक्सी लेकर घर पहुँचा. पता चला मेरा पर्स कहीं गिर गया है. टेक्सी वाले ने खूब गालियाँ दी और जाते-जाते एक थप्पड़ मार गया. जब में घर के अन्दर पहुँचा तो पाया कि मेरी पत्नी माली के साथ सो रही है. मैंने घर छोड़ दिया और इस बार में चला आया. शराब में जहर मिला कर उसे पीने जा रहा था कि तुम ने आकर उसे पी लिया. नया साल आने ही वाला है. समझ में नहीं आता क्या करुँ? क्या तुम्हें नए साल की मुबारकवाद दूँ?"

हे भगवान्, मैं अपने बिस्तर से बोल रहा हूँ, आज से नया साल शुरू हो रहा है, अभी तक सब ठीक है, मैंने गप्पें नहीं मारी, मैंने लालच नहीं किया, मैंने किसी को बुरा नहीं कहा, किसी औरत पर बुरी नजर नहीं डाली, किसी को धोखा नहीं दिया, किसी का अपमान नहीं किया. कुछ ही मिनट में मैं बिस्तर से बाहर आ रहा हूँ. उस के बाद मुझे तेरी मदद की जरूरत पड़ेगी. 

एक राजनीतिबाज से किसी ने पूछा कि उसकी शराब पीने के बारे में क्या राय है? राजनीतिबाज ने उत्तर दिया, "अगर तुम उस जहरीले ड्रिंक के बारे पूछ रहे हो जो दिमाग ख़राब कर देता है, शरीर का नाश कर देता है, पारिवारिक जीवन को नष्ट कर देता है, इंसान को पापी बना देता है, तो मैं उस के सख्त ख़िलाफ़ हूँ. लेकिन अगर तुम उस सोमरस के बारे में पूछ रहे हो जो नए साल का टोस्ट है, सर्दी से बचाव करता है, जिसके बिना पार्टी में जान नहीं आती, तब मैं उसका पूरा समर्थन करता हूँ. 

नया साल शुरू करने के लिए उन्होंने आई क्यु टेस्ट लिया और नतीजा निगेटिव आया. 

नए साल की पार्टी के बाद जोगिंग करने का एक नुक्सान यह है कि ग्लास से बर्फ बाहर गिर जाती है.

नए साल पर वह कोई बुरी आदत छोड़ना चाहते थे. उन्होंने शराब छोड़ने के लिए उसकी बुराइयों के बारे में सोचना शुरू किया और कुछ देर बाद सोचना छोड़ दिया. 

नए साल की पार्टी में उन्होंने अपने दोस्त से एक सिगरेट मांगी. दोस्त ने कहा, "तुमने तो नए साल पर संकल्प किया था कि धूम्रपान छोड़ दोगे". "यह सही है", उन्होंने कहा, "अभी में उस संकल्प के आधे में हूँ, मैंने सिगरेट खरीदना बंद कर दिया है". 

आप सबको नए साल की शुभकामनाएं, (यह चुटकुला नहीं है). 
Get your website at top in all search engines
Contact Rajat Gupta at
9810213037, or
Go to his site

For free advice on management systems - ISO 9001, ISO 14001, OHSAS 18001, ISO 22000, SA 8000 etc.
Contact S. C. Gupta at 9810073862
e-mail to qmsservices@gmail.com
Visit http://qmsservices.blogspot.com