भ्रष्टाचार है - तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना, कानून की अवहेलना, योग्यता के मुकाबले निजी पसंद को तरजीह देना, रिश्वत लेना, कामचोरी, अपने कर्तव्य का पालन न करना, सरकार में आज कल यही हो रहा है. बेशर्मी भी शर्मसार हो गई है अब तो.

Showing posts with label no politics please. Show all posts
Showing posts with label no politics please. Show all posts

Sunday, August 31, 2008

नेता धर्म छोड़ कर मानव धर्म निभाया जाय

बिहार की बाढ़ एक राष्ट्रिय विपदा है। पर इस में भी राजनीति हो रही है। प्रदेश और केन्द्रीय सरकार एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। नेताओं ने जनता से दान देने के लिए अपील अखबारों में देना छपवानी शुरू कर दी हैं। जिन्होनें दान देना है वह तो देंगे ही, इन अपीलों से क्या फर्क पड़ना है, पर जनता का पैसा खर्च करके यह नेता स्वयं को सार्थक साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में जितना पैसा खर्च हुआ अगर वह दान में दे दिया जाता तो कुछ बाढ़ पीड़ितों को कुछ राहत मिलती पर उन्हें रहत पहुँचाना इन नेताओं का उद्देश्य नहीं हैं। इन का उद्देश्य मात्र अपनी मार्केटिंग करनी है।

लालू प्रसाद ने काफ़ी विस्तृत विह्यापन दिया है जिसमें वह रेल कर्मचारियों से कह रहे हैं कि वह अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान दें। परन्तु लालू जी अपनी अपील पर ख़ुद कब अमल करेंगे? या वह सिर्फ़ अपने नेता होने का धर्म निभा रहे हैं, जिसमें केवल दूसरों को उपदेश दिए जाते हैं, यानी दूसरों को नसीहत पर ख़ुद नेताजी फजीहत। दिल्ली की मेयर का भी यही हाल है। मनमोहन जी ने राष्ट्रिय विपदा कोष से दान देने की धोषणा कर दी, पर अपनी जेब से दान देने की घोषणा वह कब करेंगे? या यह नेता कुछ नहीं करेंगे, बस अपने नेता होने का धर्म निभाएंगे।

सीमा पार नेपाल सरकार का दिल कुछ पसीज गया है। उसने यह स्वीकार किया है कि उधर कोई कार्यवाही न होने के कारण बाढ़ की यह भयाभय स्थिति आई है। अब नेपाल सरकार भारतीय सरकार के साथ मिल कर ऐसे कदम उठाएगी कि कोसी फ़िर इतना नुक्सान न कर सके। सीमा के इस पार भी सरकारों का दिल पसीजे और नेतागिरी का धर्म छोड़ कर मानव धर्म निभाया जाय।
Get your website at top in all search engines
Contact Rajat Gupta at
9810213037, or
Go to his site

For free advice on management systems - ISO 9001, ISO 14001, OHSAS 18001, ISO 22000, SA 8000 etc.
Contact S. C. Gupta at 9810073862
e-mail to qmsservices@gmail.com
Visit http://qmsservices.blogspot.com