Share your concerns : INFOPOWER - as information seeker / JAGO GRAHAK - as consumer / Voters Forum - as voter / Loud Thinking - on corruption / VOTEBANK POLITICS - as an Indian / MANAK
भ्रष्टाचार है - तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना, कानून की अवहेलना, योग्यता के मुकाबले निजी पसंद को तरजीह देना, रिश्वत लेना, कामचोरी, अपने कर्तव्य का पालन न करना, सरकार में आज कल यही हो रहा है. बेशर्मी भी शर्मसार हो गई है अब तो.
My other blogs - Kavya Kunj / Pragati Blog / Pragati Parichay / Sab Ka Malik Ek hai / Tasvir Bolti Hai / Kishu-Sia Ki Duniya / सुखी जीवन (Better Life)

Tuesday, March 23, 2010

दुनिया की सबसे महंगी जेबकटी

कल फिर मेरी जेब कट गई,
जेब क्या कटी, ऐसा लगा,
जैसे दिन दहाड़े बाज़ार में,
किसी ने मेरी कमीज़ उतार ली,
और मुझे नंगा कर दिया,
रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा,
पुलिस वाले हंसने लगे,
दिल्ली सरकार ने जेब काटी,
दिल्ली पुलिस में शिकायत,
वाह क्या बात है !!

दिल्ली में रहना अपराध हो गया,
पानी महंगा, बिजली महंगी,
तेल महंगा, गैस महंगी,
हर चीज़ पर टेक्स,
साझा धन खेल बन गए जी का जंजाल,
दुनिया की सबसे महंगी जेबकटी,
एक झटके में ११३४ करोड़,
मेरे पडोसी ने वोट दिया शीला को,
और सजा मिल रही है मुझे,
मेरे पैसे से पांच सितारा मूत्रालय,
वह खेलने आयेंगे या मूतने?

है भगवान् बना दो मुझे,
एक दिन का प्रधान मंत्री,
सारे स्टेडियम, सारे फ्लाई ओवर,
सारी सड़कें, सारे मूत्रालय,
सारे अधिकारी, सारे खिलाड़ी,
फीता काटने वाले,
जो भी सम्बंधित है साझा धन खेल से,
भर कर जहाज़ों में,
भेज दूंगा लन्दन को,
रानी अपने यहाँ करा यह खेल,
अब हम गुलाम नहीं हैं तेरे,
अब हमारी रानी अपने देश में नहीं रहती,
वह यहीं आ कर राज करती है,
और अब हमारा राष्ट्रीय खेल हाकी नहीं,
राजनीति की शतरंज है,
वह खेलना है तो आ जा,
इंगलिस्तान जीत लेंगे तुझसे.

8 comments:

पी.सी.गोदियाल said...

हां-हा-हा, ये नाम बढ़िया दिया आपने जेब कटी , लेकिन उससे भेई बड़ी जेब कटी जनपथ पर रहती है ! सब उसी की छत्रछाया में हो रहा है !

कृष्ण मुरारी प्रसाद said...

वाह...मजेदार....यह तो पहेली हो गयी.
............
आज मैंने नानी-दादी की पहेलियों को याद किया............
......................
विलुप्त होती... नानी-दादी की बुझौअल, बुझौलिया, पहेलियाँ....बूझो तो जाने....
.........मेरे ब्लॉग पर.....
http://laddoospeaks.blogspot.com/2010/03/blog-post_23.html
लड्डू बोलता है ....इंजीनियर के दिल से.

अविनाश वाचस्पति said...

जेबें खुद ही वस्‍त्रों से कटवा दें

फिर कैसे जेबकटी के शिकार होंगे

Suman said...

nice

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

bilkul theek likha hai..

M VERMA said...

दिल्ली वालों के साथ उस दिन मेरी भी जेब कट गयी थी
पुलिस में शिकायत करने गया तो मुझे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप था कि जेब ही क्यूँ लगाया.

काजल कुमार Kajal Kumar said...

गिरहकटी कहां...यहां तो डकैती चल रही है

Dr. Smt. ajit gupta said...

अति उत्तम रचना। लिखने को कुछ नहीं छोड़ा आपने।

Get your website at top in all search engines
Contact Rajat Gupta at
9810213037, or
Go to his site

For free advice on management systems - ISO 9001, ISO 14001, OHSAS 18001, ISO 22000, SA 8000 etc.
Contact S. C. Gupta at 9810073862
e-mail to qmsservices@gmail.com
Visit http://qmsservices.blogspot.com